प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि श्री आडवाणी जी का जीवन देश की सेवा, निष्ठा और सिद्धांतों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने श्री आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
श्री मोदी ने लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी एक बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता हैं, जिनका योगदान भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और जनसेवा को समर्पित रहा है।
लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति में सिद्धांत आधारित नेतृत्व और संघटनात्मक क्षमता के प्रतीक माने जाते हैं। वे भाजपा के संस्थापक नेताओं में से एक हैं और पार्टी के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।






