| | |

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले 300 KG जिलेटिन गायब; जांच में जुटी पुलिस; सुरक्षा की चिंता बढ़ी

इंदौर। शहर में आज से पक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं का VVIP मूवमेंट होगा। बीजेपी अध्यक्ष, संघ प्रमुख, मुख्यमंत्री और राहुल गांधी कार्यक्रम के लिए आएंगे। इस अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच 300 किलो जिलेटिन गायब हो गया जिसने पुलिस की चिंता बढ़ दी है

बड़गोंडा में कांतिलाल पाटीदार के गोदाम से 6 और 7 सितंबर की रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर जिलेटिन की 12 पेटियां चुरा ली। जिसका कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम और साथ में सर्किट फ्यूज भी गायब है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 सदस्यीय SIT का गठन किया गया, लेकिन हफ्तों बाद भी SIT के हाथ खाली हैं। न तो जिलेटिन मिला और न ही चोरों का कोई सुराग।

इतना बड़ा विस्फोटक आखिर है कहां?
आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव, 18 सितंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत और 19 को राहुल गांधी का इंदौर दौरा है। शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल—इतना बड़ा विस्फोटक आखिर है कहां?

खनन और कुएं खोदने में होता है इस्तेमाल
जिलेटिन का इस्तेमाल खनन और कुएं खोदने में होता है, लेकिन 300 किलो विस्फोटक चोरी होना बड़ी चिंता की बात है। VVIP मूवमेंट के बीच हुई इस चोरी ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने विस्फोटक बरामद करने और इसके इस्तेमाल से पहले आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है।

Share