|

पीथमपुर में लड़कियों ने की लड़ाई: सड़क पर शुरू की मारपीट; वीडियो वायरल

पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के संजय जलाशय रोड पर युवक-युवतियों के एक समूह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़कियों के बीच बहस और मारपीट का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां आपस में बहस करती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। विवाद के दौरान कुछ युवक भी झगड़े में शामिल दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क पर भीड़ जुटने से आवागमन प्रभावित
घटना के दौरान मुख्य सड़क पर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं
इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Share