दोनों वर्गों में छाया एकायना स्कूल : जिला अंतर विद्यालयीन कराते स्पर्धा की ओवरऑल चैंपियनशिप जीती

इंदौर। एकायना स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर जिला अंतर विद्यालयीन कराते स्पर्धा के दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। धम्मिका काई इंदौर जिला अंतर स्पर्धा का आयोजन वेदांश इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। स्पर्धा में विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
चार अलग-अलग इवेंट्स में हुआ मुकाबला
चैंपियनशिप का आयोजन चार विभिन्न इवेंट्स के अंतर्गत किया गया। एकायना स्कूल ने बालक तथा बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में वेदांश इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा जबकि जूनियर बालिका वर्ग में वीआईटीएस स्कूल ने खिताब अपने नाम किया।
इन वर्गों में रहे अन्य विजेता
जूनियर बालक वर्ग में फाइट एंड कोम्बाट क्लब तथा सब जूनियर बालक वर्ग में द ओमनी स्कूल विजेता रहा। कैडेट बालक वर्ग में द ईवा वर्ल्ड ने खिताब अपने नाम किया।
अतिथियों की मौजूदगी में हुआ समापन समारोह
स्पर्धा का समापन अभिषेक शर्मा, एसडीएम देवास तथा रेखा शर्मा, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्वेतांक वर्मा परफॉर्मेंस मैनेजर एवं कोच, विनय यादव सचिव, मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन, मप्र धम्मिका काई कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसई कैलाश बाथम तथा सेंसई नारायण चंदेलिया, मंजीत सिंह उपाध्यक्ष, मप्र धम्मिका काई कराते एसोसिएशन मौजूद थे।