| | |

इंदौर में चलती बाइक में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; विजय नगर से जा रहा था लवकुश चौराहा 

इंदौर। एमआर-10 ब्रिज पर बुधवार को चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक सवार विजय नगर से लवकुश चौराहा  की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

चालक ने कूदकर बचाई जान
बाइक में आग लगते ही चालक ने तत्काल बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक का नाम विक्रम यादव है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने घर लौट रहा था।

ब्रिज पर मची अफरा-तफरी
चलती बाइक में अचानक आग लगने से एमआर-10 ब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक से धुआं उठने के बाद कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना में बाइक चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी जनहानि टल गई। बाइक में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Share