| | | |

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नोटों की गिनती: 17 दान पेटियों से निकले 72 लाख, 23 खुलना बांकी; 4 CCTV से रख रहे नजर

इंदौर। खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों की काउंटिंग की जा रही है। पिछले तीन दिन से ये काउंटिंग चल रही है। कल तक 17 दानपेटियों से 72 लाख रुपए निकले थे। जिन्हें जमा कराया गया है। बुधवार को भी मंदिर में दान पेटियों से नोटों की गिनती की जा रही है। आज कितनी काउंटिंग हुई इसका आंकड़ा शाम तक स्पष्ट हो सकेगा।

रोजाना बड़ी संख्या में दर्शन करने आते है भक्त
खजराना गणेश मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। कई भक्त शहर के बाहर से भी यहां भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते है। यहां आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा-भक्ति से दान अर्पित करते है।
Khajrana Ganesh Mandir Donation Counting | Indore Temple CCTV Video

17 दान पेटियों में 72 लाख रुपए
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर में दान पेटियों में आई राशी की काउंटिंग की जा रही है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी थी, जिसमें 72 लाख रुपए निकले थे, जिन्हें जमा किया जा चुका है। मंदिर परिसर में 40 दान पेटियां है, इनकी भी काउंटिंग की जाएगी।

शाम तक आएगा आज का आंकड़ा
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगी दान पेटियों की काउंटिंग लगातार जारी है। आज भी दान पेटियां खोली गई है और काउंटिंग की जा रही है। बुधवार को की गई काउंटिंग का आंकड़ा शाम तक आएगा। हालांकि ये काउंटिंग आगामी कुछ दिन और चलने की संभावना है।

4 सीसीटीवी कैमरे और वीडियो शुटिंग भी
जहां पर काउंटिंग चल रही है वहां पर 4 सीसीटीवी कैमरे लगे है। इसके साथ ही यहां पर एक वीडियोग्राफर भी मौजूद है, जो घूम-घूम कर वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। जहां से दान पेटियां लाई जाती है वहां पर भी वीडियो ग्राफर वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

मार्च में खुली थी दान पेटियां, 1 करोड़ 35 लाख निकले थे
पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि इसके पहले मार्च महीने में दान पेटियों को खोला गया था। उस दौरान 1 करोड़ 35 लाख रुपए दान पेटियों में निकले थे। जिन्हें जमा करा दिया गया था। ये दान राशि पिछले चार महीने की थी।

Share