|

वेदांश स्कूल की तिविशा जैन बनीं एसजीएफआई इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियन: फाइनल में मांडवी गांधी को 15-12, 15-14 से हराया

इंदौर। द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस-2 की बैडमिंटन खिलाड़ी तिविशा जैन ने एसजीएफआई इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी सफलता हासिल की।

रोमांचक मुकाबले में जीता खिताब
तिविशा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में मांडवी गांधी को 15-12, 15-14 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। तिविशा ने क्वार्टर फाइनल में एनडीपीएस की ओमिशा मेहता को 21-14 से मात दी।

सेमीफाइनल जीतकर बनाई फाइनल में जगह
सेमीफाइनल में उन्होंने एनडीपीएस की ही ध्यंशी गुर्शनी को 15-12, 15-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित
तिविशा की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य रेनू गुरनानी एवं स्पोर्ट्स एचओडी अभिषेक यादव ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया।

 

Share