|

मदान, आरिफ, काशी और भाविना पटेल अगले दौर में: पेरा राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में शुरुआती जीत; अभय प्रशाल में खेली जा रही प्रतियोगिता

इंदौर। जे.डी. मदान, आरिफ जे. एहलादी, काशी ठाकुर, रमेश पटेल, गजानंद परमार तथा ओलिंपिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा अभय प्रशाल में आयोजित प्रथम पेरा राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के ग्रुप लीग मुकाबलों में प्रारंभिक जीत अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में ओलिंपियन सोनल पटेल, दीपिका रानी और भाविका कुकडिया ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

पुरुष वर्ग में विभिन्न क्लास में हुए मुकाबले
पुरुष वर्ग में विभिन्न क्लास में अल्पेश सुतेरिया (गुजरात) ने दीपक सागर (मध्य प्रदेश) को 3-1 से हराया, जबकि जे.डी. मदान (तमिलनाडु) ने अल्पेश सुतेरिया को 3-0 से पराजित किया। एक अन्य क्लास में आरिफ जे. एहलादी (मध्य प्रदेश) ने तालपन सेठ (गुजरात) को 3-0 तथा अम्ब्रेश सिंह (उत्तर प्रदेश) ने मुकेश विजय (राजस्थान) को 3-0 से हराया।

वी. काशी ठाकुर (गुजरात) ने सौरविक भावसार (महाराष्ट्र) को 3-0 तथा प्रमोद कुमार (महाराष्ट्र) ने दिलीप (तमिलनाडु) को 3-0 से मात दी। रमेश पटेल (दिल्ली) ने विवेक चौधरी (गुजरात) को 3-0 से तथा शिवम पाल (उत्तर प्रदेश) ने रविश चौधरी (राजस्थान) को 3-0 से शिकस्त दी।गजानन परमार (महाराष्ट्र) ने प्रह्लाद राम (राजस्थान) और कुणाल अरोड़ा (उत्तर प्रदेश) ने पारस जोशी (गुजरात) को 3-0 से पराजित किया। दत्ता प्रसाद चौगले (महाराष्ट्र) ने मन मनीष (राजस्थान) को 3-0 से तथा स्पर्णा कुमार (तमिलनाडु) ने अशोक बिसनोई (राजस्थान) को 3-0 से हराया।

मप्र की पिंकी दुबे और रीना बेगम को मिली हार,  महिला वर्ग में दीपिका, सोनल और भाविना ने जीते मुकाबले ।वहीं महिला वर्ग के क्लास में दीपिका रानी (तमिलनाडु) ने एकता भयानी (हरियाणा) को 3-2 तथा राजलक्ष्मी (कर्नाटक) ने रूपा पडोला (आंध्रप्रदेश) को 3-2 से हराया। अन्य मुकाबलों में सोनल पटेल (गुजरात) ने माधमिया (तमिलनाडु) को 3-0 से और विद्या कुमारी (चंडीगढ़) ने पिंकी दुबे (मध्य प्रदेश) को 3-0 से मात दी।

सितारा खिलाड़ी भाविना पटेल (गुजरात) ने ए. शर्मिला (कर्नाटक) को 3-0 से तथा विजया दीपिका (तेलंगाना) ने रीना बेगम (मध्य प्रदेश) को 3-0 से शिकस्त दी। भाविका कुकड़िया (गुजरात) ने कल्पना गोस्वामी (गुजरात) को 3-0 से तथा पूनम (चंडीगढ़) ने लक्ष्मी देवी (तमिलनाडु) को 3-1 से पराजित किया।

पोस्ट मास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
स्पर्धा का शुभारंभ इंदौर के पोस्ट मास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव और मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर टेबल टेनिस प्रमोशन संगठन से जयेश आचार्य, प्रमोद गंगराड़े, प्रमोद सोनी, नीलेश वेद, अमित कोटिया और नरेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।

Share