|

मध्य प्रदेश दिव्यांगजन खेलों में उभरता केंद्र, 100 घंटे क्रिकेट प्रयास में संकल्प का संदेश: डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश के कई दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने के इस प्रयास का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि जब संकल्प समाज के उत्थान के लिए होता है, तो सीमा स्वयं समाप्त हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और उनके समाज में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाईयाँ तय करेंगे, बल्कि समाज में समर्पण और प्रेरणा का भी संदेश फैलाएंगे।

Share

Similar Posts