ट्विशा केस में बड़ा एक्शन: CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। CBI ने गुरुवार शाम रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास Giribala Singh को हिरासत में ले लिया। एजेंसी के अधिकारी सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके घर पहुंचे थे, जहां कई घंटों तक पूछताछ चली। शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, CBI टीम गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाएगी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। Bagh Sewania Police Station के टीआई अमित सोनी के अनुसार, गिरिबाला को आज ही अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।
इससे पहले बुधवार को Madhya Pradesh High Court ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने 17 पन्नों का विस्तृत आदेश जारी करते हुए कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्य और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था।
गुरुवार को जांच के दौरान CBI ने घटनास्थल की तकनीकी जांच भी की। एजेंसी ने घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरा लगाकर पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। साथ ही आसपास की लोकेशन भी स्कैन की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी मकान की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।
गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पहले ही आरोपी पति समर्थ सिंह से CBI पूछताछ कर रही है। अब गिरिबाला सिंह की हिरासत के बाद जांच में कई नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।






