|

रियांश, आर्या और दुर्वेश ने जीते मुकाबले: जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे

इंदौर। रियांश, आर्या, दुर्वेश, रचित और यदुवीर ने प्रारंभिक दौर के मुकाबलों में जीत हासिल कर इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के बालक वर्ग के अगले दौर में जगह बनाई। बालिका वर्ग में दिशा, ईरा, सावी, भाव्यांशी और सिद्धी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब में चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

अंडर-11 में रियांश और आर्या जीते
बालक अंडर-11 आयु वर्ग में रियांश बडज्ञान ने आदित्य श्रीमाल को 3-0 से, आर्या गुप्ता ने धैर्य कोठारी को 3-0 से, दुर्वेश लोकरे ने शुभम अग्रवाल को 3-2 से, रचित जोशी ने मृणाल सिंह ठाकुर को 3-1 से और यदुवीर सोलंकी ने रेयान पटेल को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

बालिका वर्ग में दिशा रघुवंशी ने विदीता यादव को 3-0 से, ईरा बारोड ने वैष्णवी पांडे को 3-1 से, सावी पहाडिया ने अनिनदीता बंसल को 3-0 से, भाव्यांशी सोनी ने त्रिशा चावड़ा को 3-0 से और सिद्धी भदोरिया ने प्रिशा पंवार को 3-0 से परास्त किया।

विराज ने गौरव को 3-0 से हराया
बालक अंडर-13 आयु वर्ग में धैर्य कौठारी ने रौनिक जैन को 3-1 से, कियान इंगले ने यंवान धुर्वे को 3-0 से, अबीर सोनगरा ने आर्या डोंगरे को 3-0 से, अयान डगरिया ने प्रियोम जैन को 3-0 से और विराज मित्तल ने गौरव अलवानी को 3-0 से हराया।

बालिका अंडर-13 आयु वर्ग में सानवी सिंघल ने आरोही मोदी को 3-0 से, क्षितिजा सोलंकी ने रचिता वर्मा को 3-0 से, ईसटी खेडे ने ईरा बारोड को 3-0 से, अनिका माहेश्वरी ने अदिता सिंह ठाकुर को 3-0 से तथा जाहरा सेफी ने सिद्धी दुबे को 3-0 से शिकस्त दी।

पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
स्पर्धा का शुभारंभ यशवंत क्लब के सचिव विजय कस्तुरी और मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन से जयेश आचार्य, राजेश तलवार, प्रमोद सोनी, रिंकु आचार्य, जिला सचिव नीलेश वेद, प्रशांत व्यास और नवीन सोनी मौजूद थे।

Share