|

उज्जैन में दाल-बाफले का भंडारा: मंत्री विजयवर्गीय हुए शामिल; युवाओं में दिखा उत्साह

इंदौर। धार्मिक नगरी उज्जैन में इंदौर के जिंसी क्षेत्र के युवाओं ने सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश की। जिंसी गणेश उत्सव समिति से जुड़े युवाओं ने दाल-बाफले के भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मालवी व्यंजन का प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे की पूरी व्यवस्था युवाओं ने संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं को खुद भोजन परोसा। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने भी युवाओं के सेवा भाव की सराहना की।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी भंडारे में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। विजयवर्गीय ने युवाओं के सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा की भावना समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव बढ़ाती है।

यातायात व्यवस्था भी संभाली
आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। इसके लिए युवाओं ने अलग टीम बनाई थी। टीम ने श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित कराई, ताकि यातायात बाधित न हो।

छोटू मित्तल रहे आयोजन के सूत्रधार
भंडारे के आयोजन के सूत्रधार छोटू मित्तल रहे। उनके साथ मनोज मिश्रा, अजय नामदेव, राहुल शुक्ला, सोनू शर्मा और अनुज पाल ने विशेष सहयोग किया। युवाओं ने भोजन व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सेवा और यातायात प्रबंधन तक की जिम्मेदारी संभाली।

Share