| |

सेंधवा में तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप: डेढ़ साल से गलत हरकत करने की शिकायत; आरोपी राउंडअप

सेंधवा। ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर पिछले करीब डेढ़ साल से आपत्तिजनक हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बालिकाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे राउंडअप किया है। तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मां 8 साल पहले छोड़कर चली गई थी
पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों की मां करीब 8 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रह रही थीं। बालिकाओं ने शिकायत में पिछले करीब एक से डेढ़ साल से पिता द्वारा उनके साथ गलत हरकत किए जाने के आरोप लगाए हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
बालिकाओं ने परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों बच्चियों की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई जा रही है।

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी सिंह के मुताबिक, आरोपी पिता को राउंडअप किया गया है। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Share