|

इंदौर की आयाती और ग्वालियर के गर्व को मिली मध्य प्रदेश टीम की कमान

इंदौर। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन ने 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा कर है। बालक वर्ग में ग्वालियर के गर्व शाही और बालिका वर्ग में इंदौर की आयाती दुबे मध्य प्रदेश टीम की कमान संभालेंगे। राष्ट्रीय स्पर्धा 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में खेली जाएगी।

मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल और महासचिव अविनाश आनंद ने बताया कि बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में चुने हुए संभावित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस, खेल प्रदर्शन, टीम गेम तथा प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया।

मध्य प्रदेश बालक टीम:
गर्व शाही (कप्तान), अक्ष चौधरी, समीर, विवेक कुमार, हर्षित सिंह सोलंकी, प्रांजल शर्मा, अनिल खींची, श्रेयांश सोनी, सुमित गुर्जर, नमन, रुद्र खनोलकर तथा अनंत मरन। कोच : धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक कोच : रूप सिंह परिहार और

मैनेजर : दीपेंद्र सिंह चौहान।

मध्य प्रदेश बालिका टीम :
आयाती दुबे (कप्तान), वैभवी सिंह राजावत, यशस्विनी सिंह, तनिष्क अग्रवाल, इरम खान, मेहर प्रीत कौर, आर्या गुप्ता, आराध्या द्विवेदी, अश्लेषा शाह, वैदेही गुप्ता, खुशी पूनिया तथा मोनिका धाकड़। कोच: अमन गौड़, सहायक कोच : रवींद्र सिंह, मैनेजर : गरिमा नागदा।

मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल, महासचिव अविनाश आनंद, कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.के. बंदी, सचिव लक्ष्मीकांत पटेल तथा सुनील हार्दिया ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को टीम किट प्रदान कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व उनका उत्साहवर्धन किया।

Share