|

एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में 28 से फुटबॉल स्पर्धा: अंडर-11 बालक वर्ग में विभिन्न स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा

इंदौर। एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में प्रथम सुनीता सिंह मेमोरियल सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता 28 सितंबर से आयोजित की जा रही है। 1 अक्टूबर तक खेली जाने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक वर्ग के मुकाबले होंगे, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।

आयोजन का उद्देश्य स्कूली स्तर पर फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

Share