सेंधवा में नाबालिग बहनों की शिकायत: पिता पर आपत्तिजनक हरकत का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

सेंधवा। गांव में तीन नाबालिग बहनों ने अपने पिता के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बालिकाओं ने आरोप लगाया कि पिता पिछले करीब डेढ़ साल से उनके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
मां करीब 8 साल पहले छोड़कर चली गई थी
पुलिस को दी शिकायत में बालिकाओं ने बताया कि उनकी मां करीब आठ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से तीनों बहनें अपने पिता के साथ रह रही थीं। बालिकाओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक से डेढ़ साल से पिता उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
बालिकाएं परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा
शिकायत के बाद आरोपी पिता को राउंडअप किया गया है। तीनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस की ओर से बालिकाओं की उम्र 14, 11 और 10 वर्ष बताई गई है।