सेंधवा के गायक अभय जोधपुरकार को नेशनल अवॉर्ड: बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

सेंधवा। सेंधवा शहर के रहने वाले गायक अभय जोधपुरकार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला है। मंगलवार को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभय को यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें वर्ष 2024 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘घरात गणपति’ के गीत ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
माता-पिता भी समारोह में रहे मौजूद
अवॉर्ड समारोह में अभय जोधपुरकार के पिता मनोज जोधपुरकार और माता अमिता जोधपुरकार भी मौजूद रहे। नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को की गई थी। इसके बाद मंगलवार को आयोजित समारोह में विजेताओं को राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।
एआर रहमान के शिष्य हैं अभय
अभय जोधपुरकार प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के शिष्य हैं। वे पिछले कई वर्षों से तमिल, तेलुगु, हिंदी और मराठी फिल्मों में पार्श्व गायन कर रहे हैं। हिंदी फिल्म ‘जीरो’ के गीत ‘मेरे नाम तू…’ से उन्हें देशभर में पहचान मिली थी। इससे पहले उन्हें जी सिने अवॉर्ड भी मिल चुका है।
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सेंधवा में खुशी
अभय जोधपुरकार को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने की खबर के बाद सेंधवा शहर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और उनके परिचितों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।