समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी का भव्य उद्घाटन 10 अप्रैल को, सीवान में खिलाड़ियों के लिए नए अवसर

शहर के ललन कॉम्प्लेक्स स्थित यूको बैंक एटीएम के सामने समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी का भव्य उद्घाटन 10 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह और जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय संयुक्त रूप से करेंगे।
एकेडमी के डायरेक्टर पवन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी ने बताया कि “खेले सीवान–बढ़े सीवान” के संकल्प के साथ यह आधुनिक खेल केंद्र स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ प्रदान करेगा। अब सीवान के खिलाड़ी बड़े शहरों का रुख किए बिना उच्च स्तरीय बैडमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
एकेडमी में इंटरनेशनल मानक के क्लास मैट और सिंथेटिक कोर्ट, अनुभवी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कोच, और अलग-अलग चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया है, तथा खिलाड़ियों को नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य होगा।
साथ ही, परिसर में आधुनिक जिम, गटिंग मशीन और स्पोर्ट्स किट की सुविधा भी है। खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
ओपनिंग ऑफर:
- जनरल मेम्बरशिप: ₹2000 → ₹1500/माह
- छात्र विशेष: ₹1000/माह
- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण
स्थानीय खेल प्रेमियों ने इसे सीवान के खेल विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।






