यशवंत क्लब की दीवार पर PM मोदी के चित्र पर हंगामा: रात में दीवार पर बनाए गए थे चित्र; भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

इंदौर। यशवंत क्लब की बाउंड्रीवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाए गए आपत्तिजनक चित्र और लिखे गए नारों को लेकर शनिवार सुबह हंगामा हो गया। सुबह मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने दीवारों पर बने इन चित्रों और नारों को देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आसपास की दीवारों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि यशवंत क्लब की बाउंड्रीवाल सहित करीब चार से पांच स्थानों पर इस तरह के नारे और चित्र बनाए गए थे।

निगम की टीम ने चित्रों और नारे पुतवाया
घटना के बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। IMC सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने निगम अधिकारियों से चर्चा कर पेंटर बुलवाए, जिसके बाद दीवारों पर लिखे गए नारों और बनाए गए चित्रों को पुतवाने का काम शुरू किया गया। Y.N रोड स्थित कल्पतरु बिल्डिंग के आसपास भी ऐसे ही नारे मिले, जिन्हें निगम की टीम ने पुतवा दिया।

रात में घटना होने की आशंका, जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि जांच में आशंका है कि रात के समय कुछ लोगों द्वारा किया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।