| | | |

रामेश्वर शर्मा बोले- 5 बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी: राम और रहमान एक ही शादी करेंगे; UCC लागू होकर रहेगा

मंगलवार को भोपाल से ओवैसी ने विधायक रामेश्वर शर्मा को काजी कैम्प आने की चुनौती दी थी। उनके इसी बयान का जवाब देते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ओवैसी बैरिस्टर हो तो बदतमीज़ी की भाषा छोड़ दो।

अगर आप बदतमीज़ी की भाषा बोलोगे तो मैं भी आपको बदतमीज़ी की भाषा में जवाब देना जानता हूं। क्या आप हिजड़े की संतान हो। हमारी नज़रों में तो हिजड़ों का भी सम्मान करता है लेकिन तुमने जो बदतमीजी की उसका यही जवाब है।

दूसरी बात ये है कि भारत के लोगों ने, भारत के वैज्ञानिकों ने भारत मे जो मिसाइल तैयार की है उसे भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराकर बता दी है।

मिसाइल चली थी हमारी जमीन से लेकिन गिरी वो पाकिस्तान की जमीन पर जहां आतंकवादियों के कैम्प थे और जिन्होंने भारत की बेटियों के सिंदूर उजाड़ने की कोशिश की थी। सेना ने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया है।

मिसाइल चलती रहेगी
जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और यहां तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं। मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी। जहाँ-जहाँ आतंकवाद के कैंप रहेंगे, जहाँ-जहाँ भारत विरोधी कैंप रहेंगे, वहाँ भारत की मिसाइल तैयार है। मैं कल भी अपने बयान पर कायम था, आज भी हूँ। ओवैसी, तुम पूरा भाषण सुनो और तुम तो वकील हो, कोर्ट ले जाओ।

हिंदू कानून क्या बुरा है?
हर दल हिंदुओं की वोट लेना चाहता है तो फिर हिंदू कानून क्या बुरा है? अगर हिंदू कानून सही है और 80% आबादी इसे मान रहे है तो 20% को मानने मे क्या परेशानी है। 5 बीवी, 25 बच्चे पैदा करोगे और उन्हे आवारा की तरह छोड़ दोगे ऐसा नहीं होगा। देश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, चिकित्सा मिले, घर मिले, नौकरी मिले हमारी यह भावना है।

5 बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी
5 बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी। कान खोलकर सुन लो मुसलमानों, बेटियों के साथ हलाल जैसा पाप भी बंद होगा। अब राम भी एक शादी करेगा और रहमान को भी एक ही शादी करनी होगी। तुम छाती पीटो या इस्लामाबाद से तयार जोड़ों यूसीसी लागू होगा।

Share