|

सलाद खाने वाले सावधान! हरी पत्तियों से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सलाद को भोजन का सबसे पौष्टिक और जरुरी हिस्सा माना जाता है। स्वस्थ रहने और वजन कम करने के लिए कई लोग सलाद का ज्यादा सेवन करते है लेकिन हाल ही में इससे जुड़ी एक नई बीमारी साइक्लोस्पोरा सामने आई है। यह एक पेट से जुड़ी बीमारी हैं जो काफी-कुछ फ़ूड पोइज़निंग जैसी है। आइये जानते है कि इस बीमारी का कारण क्या है और आखिर सलाद खाना इसे कैसे बढ़ावा देता है?

फूड या पानी पर मौजूद पैरासाइट से फैलती है बीमारी

ये एक पैरासाइट इन्फेक्शन है जिसका पूरा नाम साइक्लोस्पोरियासिस है। इसमें छोटी आंत सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। फूड प्वाइजनिंग और साइक्लोस्पोरा दोनों ही दूषित खाने और पानी से फैलने वाली बीमारी हैं, पर दोनों के बीच फर्क बस इतना है कि फूड प्वाइजनिंग का कारण बैक्टीरिया और वायरस होता है, जबकि साइक्लोस्पोरा के फैलने का कारण फूड या पानी पर मौजूद पैरासाइट हैं। हालांकि अभी इस बीमारी का स्पष्ट कारण मालूम नहीं हुआ है लेकिन अनुमान है कि हरे पत्तीदार सब्जी खाने से यह फैलती है।

सब्जियों को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं

साइक्लोस्पोरा से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। इसमें सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि सब्जियों को सिर्फ पानी से धोने से यह खत्म नहीं होगी बल्कि इसके बाद भी इसके पैरासाइट जिंदा रहते हैं। इसके पैरासाइट को मारने के लिए खाने को 70 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किया जाना चाहिए। अनुमानित है कि हरी पत्तेदार सब्जियां इसके फैलने की वजह हैं इसलिए अगर आप सलाद में आप हरी पत्तियां खाते है तो आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। सब्जियां खरीदते समय शुरू के 2-3 पत्ते हटा दें और उन्हें धोने के बाद अच्छे से पकाएं। सबसे जरुरी बात यह है कि यह बीमारी फैलने वाली बीमारी नहीं है।

यह है लक्षण और इलाज

अगर आपको साइक्लोस्पोरा है तो लंबे समय तक दस्त की परेशानी हो सकती है। इसका पता लगाने के लिए साइक्लोस्पोरा PCR नामक टेस्ट किया जाता है। बीमारी की पहचान के बाद इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। इसका स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट बैक्टरिम है जिसे 7-10 दिनों के डॉक्टर खाने की सलाह दे सकते हैं।

Share