रीवा में शराबियों ने सड़क पर रखा पत्थर: लोगों को रोककर कर रहे थे वसूली; पुलिस को देख कर भागे

रीवा। अनंतपुर के पास देर रात करीब 12 बजे कुछ शराबियों ने सड़क पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि 5 से 6 लोग एक दुकान में शराब का पी रहे थे। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय रोड के बीच पत्थर रख दिए। आने-जाने वाले राहगीरों को रोकने की कोशिश भी की। सड़क पर पत्थर रखे होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख शराबी मौके से भाग गए।
पुलिस शराबियों की तलाश कर रही है
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां करीब चार-पांच लोग शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना के पीछे की वजह को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सड़क पर पत्थर रखने वाले आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।