इंदौर में सड़क हादसे में महिला की मौत: राखी पर मायके जा रही थी; सिर में आई थी गंभीर चोट
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में बेस्ट प्राइज के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला पूजा पाटीदार की मौत हो गई। पूजा अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थी।
सिर में चोट आने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार दूसरी बाइक के बैग का बेल्ट पूजा की बाइक के हैंडल में उलझ गया। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी गिर गई। हादसे में पूजा के सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार मौके से फरार
हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि उसका मोबाइल घटनास्थल पर छूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। लसूड़िया थाना पुलिस मोबाइल के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी है।