|

बड़वानी में जी-राम-जी योजना से नहीं मिल रहा ग्रामीणों को रोजगार: बोलें- काम नहीं मिल तो पलायन करेंगे; 14 पंचायतों के आवेदन दिए

बड़वानी। पाटी जनपद क्षेत्र में रोजगार को लेकर जागृत आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को आवेदन सौंपे। संगठन ने जी-राम-जी योजना के तहत रोजगार देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि गांवों में काम नहीं मिलने से मजदूर पलायन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में मजदूर गुजरात और अन्य राज्यों की ओर जा रहे हैं।

संगठन के मुताबिक सरकार ने 2 जुलाई से काम शुरू करने का दावा किया था। इसके बावजूद 24 अगस्त तक कई पंचायतों में काम शुरू नहीं हुआ। संगठन ने इसको लेकर नाराजगी जताई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 14 पंचायतों से आवेदन लिए गए है। इन आवेदनों को जनपद कार्यालय में जमा किया गया। दो-तीन पंचायतों में ग्राम सभा के माध्यम से भी आवेदन दिए गए हैं।

रोजगार नहीं मिला तो बढ़ेगा पलायन
संगठन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नहीं हैं। ऐसे में मजदूरों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि गांवों में समय पर जी-राम-जी और मनरेगा के तहत काम मिले तो पलायन रोका जा सकता है। इसके लिए सरकार को जल्द काम शुरू करना चाहिए। जनपद कार्यालय पहुंचने पर CEO मौजूद नहीं थे। इसके बाद कर्मचारियों को आवेदन दे दिए गए।

संगठन ने कहा कि 7 तारीख तक रोजगार उपलब्ध कराए नहीं तो हम बेरोजगारी के लिए आवेदन जमा करेंगे। इसके बाद जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संगठन ने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है।

संगठन ने रोजगार और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिलने की बात भी कही गई। खाद की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया गया। बारिश की कमी को लेकर भी चिंता जताई। क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग की गई।

किसानों को बिजली 24 घंटे वादा, लेकिन मिल नहीं रही
किसानों को बिजली नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने कहा कि किसानों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। इसके बावजूद किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। संगठन ने सरकार से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।

 

Share