| |

रीवा में इंटर्न डॉक्टर बोले- स्वास्थ मंत्री देते है मौखिक आस्वासन: UP-CG की तरह दें स्टाइपेंड

रीवा। भोपाल में इंटर्न डॉक्टर्स पर हुए लाठीचार्ज और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन की आग अब रीवा तक पहुंच गई है। रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स ने भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

मेडिकल छात्रों ने कहा कि प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स लंबे समय से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स पर बल प्रयोग किया गया, जिससे पूरे प्रदेश के मेडिकल छात्रों में नाराजगी है।

महंगाई के कारण अभी स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं
छात्रों की सरकार से मांग है कि इंटर्न डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में तत्काल वृद्धि की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच मिलने वाला स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं है, जबकि मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण के दौरान उन्हें लगातार अस्पतालों में सेवाएं देनी पड़ती हैं।

इंटर्न डॉक्टरों ने दी सरकार को चेतावनी
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने भोपाल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की।

Share