|

रीवा में बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग पकड़े: दो मोटरसाइकिलें बरामद; कीमत करीब 1 लाख रुपए

रीवा। बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। अलग-अलग जगहों से चोरी हुई थीं बाइक, पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को शिल्पी कुंज स्थित 360 जिम के सामने से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक MP17MQ8597 चोरी हुई थी।

इसके बाद 22 अगस्त को रतहरा तालाब की पार्किंग से टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक MP17ME7161 चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बाइक चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ा
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 25 अगस्त को 2 नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं।

किशोर न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने दोनों विधि विवादित किशोरों को किशोर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में समान थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share