| |

रीवा में दो दिन से लापता युवक का शव मिला: 26 की शाम घर से निकला था; कुछ लोगों ने पिलाई थी शराब

रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी पिपरहा गांव में दो दिन से लापता युवक का शव नहर के घाट पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इसरार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी का काम करता था।

26 अगस्त की शाम घर से निकला था
परिजनों के मुताबिक मोहम्मद इसरार 26 अगस्त की शाम घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह कुछ लोगों ने नदी घाट के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा गया तो शव इसरार का निकला।

कुछ लोगों ने शराब पिलाई
मृतक के गले में चोट के निशान होने से परिजनों ने युवक की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर एक चाकू और खून के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं परिजनों कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कुछ लोगों ने उसको शराब पिलाई हैं। उसके बाद छोड़ गए है और आज शव मिला है।

पुलिस कर रही जांच 
पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Share