| | |

रेप आरोपी को लोगों ने पीटा: महिला के शोर मचाने पर पकड़ा गया असलम; बजरंग दल ने पकड़ा

इंदौर। रावजी बाजार क्षेत्र में रेप के आरोपी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। बताया गया कि आरोपी दोस्ती खत्म होने के बाद भी महिला को परेशान कर रहा था और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत
रावजी बाजार पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर चंपाबाग निवासी असलम खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक, वह बुधवार को पैदल जा रही थी। इसी दौरान असलम गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद बजरंग दल के लोगों ने असलम को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस के हवाले किया, कोर्ट से जेल भेजा
मारपीट के बाद असलम को रावजी बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ रेप की FIR दर्ज की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

6 साल से थी दोस्ती, शादी के बाद बात बंद की
जानकारी के मुताबिक, महिला और असलम के बीच करीब 6 साल से दोस्ती थी। महिला की कहीं और शादी होने के बाद उसने असलम से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद असलम उसे परेशान कर रहा था।

Share