| |

जेल रोड पर सीवरेज खुदाई से परेशानी: कीचड़ में फिसले वाहन; मशीनें सड़क पर छोड़ने से लगा जाम

इंदौर। शहर के व्यस्त जेल रोड पर सीवरेज लाइन डालने के लिए की गई सड़क की खुदाई वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के बाद खुदाई वाली सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

कीचड़ में फिसले वाहन, संतुलन बिगड़ने से गिरे लोग
सड़क पर फैले कीचड़ के कारण वाहन फिसलते नजर आए। कई दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

सड़क पर मशीनें छोड़ने से मार्ग हुआ संकरा
सीवरेज खुदाई में लगी मशीनों को काम खत्म होने के बाद सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इसके कारण मार्ग की चौड़ाई कम हो गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share