|

पीथमपुर में जन संवाद अभियान: एडिशनल एसपी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं; समाधान के निर्देश

धार। पीथमपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा थाना सागौर में ‘जन संवाद अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले की एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर शामिल हुईं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

सुरक्षा और यातायात से जुड़ी शिकायतें सुनीं
बैठक के दौरान एडिशनल एसपी ने नागरिकों की सुरक्षा, यातायात और पुलिस व्यवस्था से संबंधित समस्याएं सुनीं। नागरिकों से मिले सुझाव और शिकायतों पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को जल्द कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
एडिशनल एसपी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना, कानून-व्यवस्था मजबूत करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Share