|

PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को गिफ्ट की Melody टॉफी, कोलोजियम में सेल्फी भी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास अंदाज में ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए—Melody। गिफ्ट के लिए थैंक्यू।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोम की सड़कों पर साथ नजर आए मोदी-मेलोनी

अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का पीएम मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने रोम की सड़कों पर एक ही कार में सफर किया और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का भी दौरा किया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने कोलोजियम में सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

डिनर के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा

औपचारिक बैठकों से पहले प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने साथ में डिनर किया और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत भी की। मेलोनी ने मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Welcome my friend.”

भारत-इटली संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इटली के साथ भारत की दोस्ती को और मजबूत करने के लिए औपचारिक बातचीत जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

भारत और इटली के बीच हाल के वर्षों में रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है और दोनों देश आर्थिक व तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहे हैं।

Share

Similar Posts