बास्केटबॉल में गोल्डन स्कूल की बड़ी जीत: माहिर के 8 अंक से सेंट मैरी स्कूल को 13-4 से हराया

इंदौर। माहिर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-19 आयु वर्ग में इटारसी के सेंट मैरी स्कूल पर बड़ी जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 114 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
माहिर ने 8 अंक किए, टीम ने 13-4 से जीता मुकाबला
माहिर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मदद से इंदौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले में इटारसी के सेंट मैरी स्कूल की टीम को 13-4 अंकों से पराजित किया। माहिर ने टीम की जीत में 8 अंकों का योगदान दिया।
इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में सेंट मैरी स्कूल (इटारसी), सेंट पॉल स्कूल (इंदौर), कर्नल्स एकेडमी (महू), एनी बेसेंट स्कूल (इंदौर), आर्मी पब्लिक स्कूल (महू), एडवांस्ड एकेडमी (इंदौर), उन्नति एकेडमी (बदनावर), शारदा विद्या मंदिर (भोपाल), सिका स्कूल-54 (इंदौर), होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल (खुरई), गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर) तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल (जबलपुर) ने जीत हासिल कर अगले दौर में कदम रखा।
वेदांश स्कूल भी अगले दौर में
अंडर-17 आयु वर्ग में क्राइस्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल (गुना), एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर), शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल (नॉर्थ कैंपस), वेदांश इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर), सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल (जबलपुर), सायना इंटरनेशनल स्कूल (कटनी), दिल्ली पब्लिक स्कूल (भोपाल), इंदौर पब्लिक स्कूल (इंदौर), आईटीएम ग्लोबल स्कूल (ग्वालियर) तथा रेयान इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर) ने भी जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-14 आयु वर्ग में सागर पब्लिक स्कूल (भोपाल), जीडी गोयनका स्कूल (ग्वालियर), सेंट्रल एकेडमी इंग्लिश स्कूल (जबलपुर), आर्मी पब्लिक स्कूल (महू), दिल्ली पब्लिक स्कूल (राउ), वंदना कॉन्वेंट स्कूल (गुना) और एनी बेसेंट स्कूल (इंदौर) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल, प्राचार्य टीआर ब्राउन, स्कूल हेड मेहर पटेल और स्पोर्ट्स हेड डगलस ब्राउन भी मौजूद थे।

