|

इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 72 टीमें : 7 सितंबर से एमराल्ड हाइट्स में होंगे मुकाबले; पहली बार लीग कम नॉकआउट पद्धति

इंदौर। इंटर स्कूल शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में 7 सितंबर से आयोजित की जा रही है, जिसमें 72 टीमों के करीब 860 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहली बार लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेली जाने वाली इस स्पर्धा में बालक एवं बालिका 14 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

छह बास्केटबॉल कोर्ट पर होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता के मुकाबले एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल परिसर में बनाए गए छह बास्केटबॉल कोर्ट पर खेले जाएंगे। स्पर्धा का शुभारंभ 7 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा।

टीमों को अधिक मुकाबले खेलने का मिलेगा मौका
इस बार प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार लीग कम नॉकआउट पद्धति के आधार पर किया जा रहा है, जिससे टीमों को अधिक मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिला बास्केटबॉल टीम का चयन भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share