मुंबई-इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़े
Indore और Mumbai के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने 09085/09086 मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित कर दिया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा पहले 29 मई 2026 तक निर्धारित था, अब 27 जुलाई 2026 तक मुंबई सेंट्रल से संचालित होगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा पहले 30 मई 2026 तक तय था, अब 28 जुलाई 2026 तक इंदौर से रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, ठहराव और संचालन के दिनों के अनुसार ही चलेगी। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।





