| |

लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन ; विस्तारित, 14 अगस्त तक चलेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त तक चलेगी। वहीं, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल 13 अगस्त तक चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद शंकर लालवानी के विशेष प्रयासों से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि पुनः बढ़ाई गई है।

इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है

सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यात्रियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इंदौर की रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर व हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

रतलाम : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर व हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।

हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 12 अगस्त तक चलेगी

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 04736 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त तथा 04735 श्रीगंगानगर साप्ताहिक-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) स्पेशल 13 अगस्त तक चलेगी। 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 12 अगस्त तथा 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल 13 अगस्त तक चलेगी। ट्रेनों के संचालन संबंधी अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Share