|

कश्मीरा ईरानी बनने वाली हैं मां: पति अक्षत संग शेयर की खुशखबरी; शादी के ढाई साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की। कश्मीरा और उनके पति अक्षत अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। खबर सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने कपल को बधाई दी।

कश्मीरा की पोस्ट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए। गौहर खान ने कपल के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। मियांग चांग, रिद्धिमा पंडित, जानकी पारेख और दृष्टि धामी समेत कई सेलेब्स ने भी खुशी जताई।

2024 में हुई थी शादी
कश्मीरा और अक्षत ने 10 फरवरी 2024 को शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह पर अक्षत ने कश्मीरा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने पत्नी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था और उनके साथ बिताए पलों को खास बताया था। अब शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों की जिंदगी में एक नई खुशी आने वाली है।

‘अंबर धारा’ से शुरू किया एक्टिंग करियर
कश्मीरा ईरानी ने 2008 में टीवी शो ‘अंबर धारा’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। शो में उन्होंने जुड़वां बहनों का किरदार निभाया था।

 

इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। कश्मीरा ‘पीके’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘रंगून’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘मॉडर्न लव मुंबई’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

Share