इंदौर कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे किसान: दूध का रेट बढ़ाने की कर रहे मांग; कहा- सस्ता खरीदकर महंगे दाम में बेच रहे व्यापारी

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में गेट के बाहर सुबह से किसान बैठे हैं। उनका कहना है कि दूध का रेट 70 रुपए लीटर और 12 रुपए प्रति फैट तय किया जाए। क्योंकि पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। लेकिन किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने कहा- पशु आहार, खली, भूसा, हरा चारा, मजदूरी, बिजली-पानी और पशु चिकित्सा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद दूध का भाव लागत के अनुपात में नहीं बढ़ा है। मौजूदा कीमतों में दूध उत्पादन करना काफी मुश्किल होता जा रहा है।