| | | |

इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 में उपचुनाव: 29 सितंबर को मतदान; 3 अक्टूबर को मतगणना

इंदौर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में पार्षद पद के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्ध) के तहत दोनों वार्डों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 8 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की आखरी तारीख 15 सितंबर है। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

29 सितंबर को मतदान
दोनों वार्डों में 29 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। वार्ड 58 और 60 में पूर्व में कांग्रेस पार्षदों के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के बाद अब दोबारा चुनाव कराया जा रहा है।

Share