झाबुआ के रायपुरिया में युवक-युवती के बीच विवाद: मारपीट का वीडियो वायरल; युवक भागकर बाइक शोरूम में पहुंचा

झाबुआ। तेजादशमी के आयोजन के दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।
युवक भागकर बाइक शोरूम में पहुंचा
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती युवक की पिटाई कर रही है। युवक वहां से बचकर भागता है और पास स्थित एक बाइक शोरूम के अंदर जाता हुआ नजर आता है। बताया जा रहा है कि विवाद कुछ देर तक चलता रहा।
लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, युवक और युवती के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत
फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के समक्ष शिकायत आने के बाद ही विवाद के कारण और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।