|

झाबुआ SP ने सुनी 48 लोगों की समस्याएं: आवेदकों से की बात; कहा- समय पर होगा निराकरण

झाबुआ। आमजन की शिकायतों को सीधे सुनने और उनके निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस की ओर से साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 48 आवेदकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

महिला संबंधी शिकायतों पर विशेष जोर
एसपी ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और प्रत्येक प्रकरण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

पुलिस-जन संवाद मजबूत करने की पहल
झाबुआ पुलिस की ओर से आमजन की शिकायतों के निराकरण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के लिए साप्ताहिक जनसुनवाई लगातार आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका नियमानुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Share