इंदौर में हत्या के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 300 से अधिक अधिवक्ता पुलिस कमिश्नर से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्या की घटना को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले के विरोध में आज हाई कोर्ट से जुड़े 300 से अधिक अधिवक्ता एकजुट होकर संतोष सिंह से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
वकीलों की प्रमुख मांग है कि एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) किया जाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह गंभीर वारदात हुई और समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वकीलों ने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। वकीलों का कहना है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अधिवक्ता संगठनों के अनुसार, यह ज्ञापन कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग के साथ सौंपा जाएगा। वकीलों ने साफ कहा है कि वे न्याय और जवाबदेही से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
यह पूरा मामला अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।






