इंदौर में होगी महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता: नगरीय विकास पर 4 मिनट में रखनी होगी बात; नवीन खंडेलवाल होंगे मुख्य अतिथि

इंदौर। अभ्यास मंडल की ओर से अंतर महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त को इंदौर समाज कार्य महाविद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का विषय महानगरीय विकास तकनीकी उन्नति का प्रतीक, परंतु सांस्कृतिक पतन का कारण है रखा गया है।

पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखने के लिए मिलेंगे 4 मिनट
प्रतियोगिता में प्रत्येक महाविद्यालय से एक पक्ष और एक विपक्ष की प्रविष्टि आमंत्रित की गई है। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी बात रखने के लिए 3+1 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

नवीन खंडेलवाल होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष नवीन खंडेलवाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि इंदौर समाज कार्य महाविद्यालय के प्राचार्य मैथ्यू पीसी अध्यक्षता करेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन एवं नाश्ते की व्यवस्था सुबह 11 से 11:30 बजे तक रहेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे होगा।

Share