इंदौर में सोनिला शर्मा हत्या मामले में कारोबारी दीपक गिरफ्तार: एलएक्स होटल में लगाई थी फांसी; खुद किया सरेंडर

इंदौर। ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा हत्या मामले में पुलिस ने पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवार को देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनिला के परिजनों के बयानों के आधार पर दीपक को आरोपी बनाया है।
घटना के समय होटल के कमरे में सोनिला और दीपक दोनों मौजूद थे। पुलिस पूछताछ में दीपक ने गुमराह करने की कोशिश की। दीपक ही सोनिला को फांसी के फंदे से उतारकर मृत अवस्था में अस्पताल लेकर गया था।
यह है पूरा मामला
तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के कमरे में 9 सितंबर की शाम को सोनिला का शव मिला था। वह दोपहर 2 बजे होटल पहुंची थी। 50 मिनट बाद दीपक होटल पहुंचा। कमरे में पहुंचकर दीपक ने देखा की सोनिला नशे में है और उसके पास फांसी का फंदा रखा है। सोनिला पहले भी ऐसा कर चुकी थी इसलिए दीपक ने ध्यान नहीं दिया पर जब उसने सच में फांसी लगा ली तो दीपक होटल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल ले गया
पत्नी से पूछताछ के बाद किया सरेंडर
घटना के बाद से दीपक फरार चल रहा था। जब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और पत्नी और बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले आए तो उसने खुद अपनी लोकेशन बताकर सरेंडर कर दिया और सारी बात बताई।