विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस प्रतियोगिता: आईटीसी में खेले जा रहे मुकाबले; हितार्थ, गीतांश और वेदेही क्वार्टर फाइनल में

इंदौर। मध्य प्रदेश के हितार्थ सुराना, गीतांश मखानिया, ओजस मिश्रा, वेदेही शर्मा और दिविना धूपर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ऑल इंडिया टेनिस संघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित एवं पी.के. फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इंदौर टेनिस क्लब (आईटीसी) में खेली जा रही स्पर्धा के बालक 14 वर्ष आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हितार्थ सुराना ने महाराष्ट्र के कबीर पाटिल को आसानी से 9-1 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई।
एक अन्य मुकाबले में गीतांश मखानिया ने ईवान जैन (महाराष्ट्र) को 9-5 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में एकलव्य राजपूत (छत्तीसगढ़) ने अदीष रावत (म.प्र.) को 9-4 से, समन्यु जैन (महाराष्ट्र) ने रेयांश पटेल (म.प्र.) को 9-8 से, ओजस मिश्रा (म.प्र.) ने अराध्य पाटिल (म.प्र.) को 9-5 से तथा वीर गायकवाड़ (महाराष्ट्र) ने अदविथ भार्गव (म.प्र.) को 9-5 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
ऐशवी जैन ने वीरा सेठी को हराया
बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में मध्य प्रदेश की वेदेही शर्मा ने महाराष्ट्र की मुग्धा महाजन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 9-8 से परास्त किया, जबकि मध्य प्रदेश की दिविना धूपर ने अपने ही प्रदेश की अहेली भावसार को आसानी से 9-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ऐशवी जैन (म.प्र.) ने वीरा सेठी (म.प्र.) को 9-0 से तथा अंशिका मोगल (महाराष्ट्र) ने आर्या गोयल (म.प्र.) को 9-1 से पराजित किया।

समवेद ने किया संघर्ष, अर्जुन आसानी से जीते
बालक वर्ग के मुकाबलों में रेयांश पटेल (म.प्र.) ने रियान सुराना (म.प्र.) को 9-1 से, अर्जुन बिंद्रा (म.प्र.) ने विशवम बध (महाराष्ट्र) को 9-1 से, विहान देवधर (महाराष्ट्र) ने समवेद जोशी (म.प्र.) को 9-7 से, प्रथम सागवान (महाराष्ट्र) ने रेयान बधवर (दिल्ली) को 9-2 से तथा अदविथ भार्गव (म.प्र.) ने प्रदयोत सिंह (उ.प्र.) को 9-2 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई।