इंदौर | अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार; 63 बल्क लीटर शराब जब्त

इंदौर। थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 63 बल्क लीटर सफेद प्लेन मदिरा बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गणेश उर्फ कालू पिता मनोज कदम (29), निवासी E-52 दिग्विजय मल्टी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त करने के बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।