IND vs ENG: बारिश से धुला पहला टी20, अभिषेक शर्मा ने बनाया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी 20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। भारत ने पहली इनिंग में बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 189 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और इंग्लैंड रन चेस के लिए मैदान पर नहीं आ सकी।
भारतीय टीम के बाये हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा, टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बैट्समैन बन गए है। उन्होंने बैटिंग के दौरान 6 चौके और 4 छक्कों के मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। वही कप्तान श्रेयश अय्यर ने 68 रन की पारी खेली। अय्यर इंग्लैंड में टी 20 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
IND vs ENG: रिकॉर्ड्स की बरसात और शानदार पल
1. अभिषेक का शानदार प्रदर्शन – 785 गेंदों में 100 छक्के पूरे किये
अभिषेक शर्मा टी 20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है। अभिषेक ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे किए। अभिषेक ने वेस्ट इंडीज के बाये हाथ के बल्लेबाज़ एविन लुईस के 789 गेंद का रिकॉर्ड तोडा। अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 छक्के जड़ते हुए सिर्फ 785 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की और ईविन लुईस (789 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 . धुरंदरों के क्लब में शामिल हुए अभिषेक
अभिषेक भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। भारतीय खिलाड़ियों में टी20 में सबसे ज्यादा 205 छक्के रोहित शर्मा के नाम हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पंड्या (126) और विराट कोहली (124) का स्थान है।
3. इंग्लैंड में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम है।
अभिषेक ने इंग्लैंड में टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर केएल राहुल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। के एल राहुल ने 2018 में मेनचेस्टर के मैदान पर 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।
4. श्रेयश ने तोडा किंग कोहली का रिकॉर्ड
इंग्लैंड में श्रेयस का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 68 रन बनाकर टी-20 में इंग्लैंड की सरज़मीं पर फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कोहली ने 2018 में कार्डिफ के मैदान पर 47 रन बनाए थे।
5. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में बारिश ने भारत के लगातार तीसरे मैच पर पानी फेर दिया
भारत ने चेस्टर ली स्ट्रीट में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही बारिश या अन्य कारणों से बेनतीजा रहे। इससे पहले 2002 और 2011 के वनडे भी पूरे नहीं हो सके थे।