फिडे कैंडिडेट्स 2026: वैशाली की लगातार दूसरी जीत, प्रज्ञानानंद और दिव्या का मुकाबला ड्रॉ

FIDE Candidates Tournament 2026 के सातवें राउंड में भारत की ग्रैंडमास्टर R Vaishali ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने Tan Zhongyi को हराकर कुल चार अंक हासिल किए और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

वैशाली और झोंगयी के बीच मुकाबला मिडिल गेम तक बराबरी पर था, लेकिन 36वीं से 38वीं चाल के दौरान झोंगयी की गलतियों का वैशाली ने पूरा फायदा उठाया। 38वीं चाल में Rxf6 के जरिए उन्होंने एक अहम प्यादा जीता और विरोधी राजा पर दबाव बना दिया। इसके बाद सटीक चालों के साथ वैशाली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वहीं भारत की Divya Deshmukh को Kateryna Lagno के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। दिव्या ने मुकाबले में बेहतर स्थिति बनाई थी, लेकिन एंडगेम में लगातार रूक चेक दोहराने के कारण मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

अन्य मुकाबलों में Anna Muzychuk ने Bibisara Assaubayeva के खिलाफ ड्रॉ खेलकर 4.5 अंकों के साथ अपनी बढ़त कायम रखी। Zhu Jiner और Alexandra Goryachkina के बीच भी मुकाबला ड्रॉ रहा।

ओपन वर्ग में भारत के R Praggnanandhaa ने Fabiano Caruana के खिलाफ जीत की कोशिश की, लेकिन मुकाबला थ्रीफोल्ड रिपिटिशन के कारण ड्रॉ रहा।

अन्य मुकाबलों में Hikaru Nakamura और Matthias Bluebaum के बीच ड्रॉ हुआ, जबकि Anish Giri ने Javokhir Sindarov को ड्रॉ पर रोक दिया। हालांकि सिंदारोव 7 राउंड में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

इसके अलावा Wei Yi ने Andrey Esipenko को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

Share

Similar Posts