| |

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटा डीजल से भरा टेंकर: बाल्टी, केन और बर्तन लेकर पहुंचे लोग, क्रेन की मदद से हटाया

झाबुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर माही नदी के पुल के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सड़क पर बड़ी मात्रा में ईंधन फैल गया।

बाल्टी, केन लेकर पहुंचे लोग
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, केन और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर बह रहे डीजल को इकट्ठा करते नजर आए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एक्सप्रेस-वे की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने पर एक्सप्रेस-वे की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को हटाया गया और ट्रैफिक संभाला।

हादसे में टैंकर चालक घायल
हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर ही एम्बुलेंस के माध्यम से फर्स्ट एड दिया गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सड़क दुर्घटना से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना के दौरान घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं। साथ ही रिसाव जैसी खतरनाक परिस्थितियों से दूर रहें, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Share