दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को नतीजे; उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश में 30 जुलाई को दतिया सीट पर होने वाला है उपचुनाव जिसके नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। निर्वाचन आयोग ने चुवाव की घोषणा कर दी है। वहीं इस चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर तंज कसा और कहा कि चुनाव आयोग अभी जल्दबाजी कर रहा है।
कोंग्रस विधायक राजेंद्र भारतीय की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट खली हो चुकी थी। दतिया सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 अगस्त को होगी। इस घोषणा से प्रदेश में राजनीति तेज़ हो गई है। भाजपा और कोंग्रस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने इन तीन राज्यों जी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है जिसमे मध्यप्रदेश , बिहार और गुजरात शामिल है।
सिंघार ने 2023 का चुनाव याद दिलाया
2023 विधानसभा पर सवाल उठाते हुए सिंघार ने कहा कि उस उपचुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के वरिष्ठ ने और पूर्व मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। उस उपचुनाव से जुड़े मामलों में भी आयोग ने फैसला लम्बे समय तक टाल दिया था।
बता दें कि, दतिया सीट से रहे विद्यायक राजेंद्र भारती को आर्थिक अनियमितता के मामले में अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी,जब से वह सीट खली थी। अब तक उन्हें अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। इस वजह से वहां उपचुनाव करना जरुरी है।