झाबुआ में नदी में मिला युवक का शव: ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला; कल्याणपुरा का रहनेवाला है

झाबुआ। रविवार सुबह नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला।
कल्याणपुरा का है युवक
मृतक की पहचान कल्याणपुरा निवासी राकेश शर्मा के बेटे तनिष्क शर्मा (चीनू) के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदार और परिचित मौके पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। युवक नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।